टॉप न्यूज़

डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, गांव में शोक

मेराल। थाना क्षेत्र अंतर्गत संगवरिया पंचायत के भीमखाड़ गांव में मंगलवार सुबह डैम में नहाने के दौरान डूब जाने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमखाड़ निवासी मेघनाथ सिंह के पुत्र ओम प्रकाश सिंह मंगलवार सुबह गांव स्थित खैरवा डैम में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद गहरे पानी से ओम प्रकाश सिंह के शव को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने पर मेराल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन और ग्रामीण शव को लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेराल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!