टॉप न्यूज़

संगवरिया पंचायत में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत, रघुराई राम ने जताई गहरी संवेदना

हादसों से दो मासूम बच्चों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया 

बलराम शर्मा 

मेराल । प्रखंड के संगवरिया पंचायत में मंगलवार का दिन बेहद दुखद रहा। पंचायत में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक महिला ने कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाओं से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इन दोनों घटनाओं पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, गढ़वा के जिलाध्यक्ष रघुराई राम ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम बनुवा निवासी मेघनाथ सिंह के लगभग 28 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश सिंह की खैरवा डैम में स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। बताया गया कि वह मंगलवार सुबह नहाने के लिए डैम गए थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

वहीं दूसरी घटना संगवरिया पंचायत के राजहरा मुस्लिम टोला की है। यहां क्यामुद्दीन अंसारी के पुत्र अनवर अंसारी की पत्नी रवीना बीवी ने घरेलू विवाद के बाद कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

रघुराई राम ने कहा कि दोनों घटनाएं अत्यंत हृदय विदारक हैं। इन हादसों से दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है, जिससे दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उन्होंने दोनों मृतकों के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही दोनों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!