टॉप न्यूज़

कोर्ट के आदेश पर शिवनंदन फ्यूल्स पेट्रोल पंप का एमओ ने हटाया सील 

पेट्रोल गैलन में देने के बदले अवैध राशि मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद 18 मई को किया गया था सील

बलराम शर्मा 

मेराल। एसडीजेएम न्यायालय, गढ़वा के आदेश पर शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशि कुमार कश्यप ने लातदाग स्थित मे. शिवनंदन फ्यूल्स पेट्रोल पंप का सील हटा दिया। पेट्रोल गैलन में देने के बदले अवैध राशि मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद 18 मई को जांच में मामला सही पाए जाने पर पेट्रोल पंप को सील कर मेराल थाना में कांड संख्या 106/2026 दर्ज किया गया था।

पेट्रोल पंप प्रबंधन की ओर से न्यायालय में अनसील करने की मांग की गई थी। न्यायालय ने कहा कि पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सेवा को लंबे समय तक सील रखना उचित नहीं है तथा कानून में जांच के दौरान किसी अचल संपत्ति को अनिश्चितकाल तक सील रखने का स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पेट्रोल पंप को अनसील करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रबंधन को जांच में पूर्ण सहयोग करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!