टॉप न्यूज़

नवपदस्थ उपायुक्त ने अधिकारियों संग की परिचयात्मक बैठक, सुशासन व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया जोर

विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने का दिया निर्देश 

बलराम शर्मा 

गढ़वा । नवपदस्थ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए सुशासन, पारदर्शिता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन पर जोर दिया।

उपायुक्त ने कहा कि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, एसआईआर एवं जनगणना कार्यक्रम की प्रगति पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित करने तथा सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।

इसके अलावा आगामी बकरीद पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!