टॉप न्यूज़

डीसी और एसपी ने नीट यूजी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

बलराम शर्मा 

गढ़वा । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट/यूजी – 2026 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को डीसी अनन्य मित्तल और एसपी आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से गढ़वा शहर अंतर्गत बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गढ़वा शहर के स्थानीय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, आर के प्लस टू गोविंद हाई स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में आगामी 3 मई 2026 को आयोजित किए जाने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट/नीट यूजी–2026 की परीक्षा को लेकर डीसी एवं एसपी ने संयुक्त रूप से उक्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बताते चलें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आगामी 3 मई 2026 को आयोजित कराई जा रही है।

इसके सफल संचालन के लिए डीसी अनन्य मित्तल एवं एसपी आशुतोष शेखर ने गढ़वा स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथा- पेयजल एवं शौचालय, साफ सफाई, लाइटनिंग, निर्धारित संख्या में परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में पेयजल, साफ सफाई, लाइटनिंग व अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर पाई गई जबकि आर के प्लस टू गोविंद हाई स्कूल गढ़वा एवं एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा में पेयजल, लाइटनिंग एवं साफ सफाई में अपेक्षाकृत कमी पाई गई, जिसे लेकर उपायुक्त द्वारा उक्त परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक साफ सफाई, लाइटनिंग, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही परीक्षा आयोजन की तिथि से पूर्व एक बार पुन: उक्त सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने की बात कही गई। उक्त मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!