टॉप न्यूज़

आशिया खातून 92.40 प्रतिशत अंक लाकर राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय मेराल की बनी टॉपर  

परीक्षा में शामिल 548 विद्यार्थियों में 97.62 प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

बलराम शर्मा 

मेराल । प्रखंड मुख्यालय के राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर शानदार परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के टॉपर्स में आशिया खातून 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशिका ठाकुर ने 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जयप्रकाश कुमार 86.80 प्रतिशत, साजिया प्रवीण 85.40 प्रतिशत तथा प्रभाकर प्रसाद 84.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अन्य सफल विद्यार्थियों में पल्लवी कुमारी 82.40%, रिशा कुमारी 79.80%, अनुराधा कुमारी 79%, ममता कुमारी 77.40% तथा प्रीति कुमारी 77.20% शामिल हैं, जिन्होंने अच्छे अंकों के साथ सफलता प्राप्त की। विद्यालय के प्राचार्य लालता पटेल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 548 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 97.62 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। 159 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 316 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी तथा 60 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 13 विद्यार्थी फेल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!