टॉप न्यूज़

ऐतिहासिक सूर्य मंदिर देव से जल लेने के लिए रवाना हुए दर्जनों श्रद्धालु 

लगमा बड़ा तालाब में नवनिर्मित दिव्या मंदिर में श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का शुभारंभ कल 

शुक्रवार की प्रातः में निकाली जाएगी भव्य कलश शोभायात्रा : त्रिपुरारी पांडे

बलराम शर्मा 

 गढ़वा । जिले के प्रसिद्ध श्री ब्रह्म बाबा की नगरी लगमा, पोटमा में पुराना बस स्टैंड के समीप बड़ा तालाब में नव निर्मित भव्य सूर्य मंदिर में भगवान श्री सूर्यनारायण विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ समिति के पदाधिकारी एवं दर्जनों श्रद्धालु औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर के दिव्या कुंड से जल लेने के लिए गुरुवार की प्रातः में सुरक्षित वाहन से निकले हैं। सभी श्रद्धालु नवनिर्मित मंदिर में एकत्रित होकर सूर्य देव के जयकारा लगाते हुए श्री ब्रह्मा बाबा स्थान पहुंचे जहां से माथा टेक कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पवित्र नगरी देव से दिव्या कलश में जल लेकर आज शाम को हम सभी श्रद्धालु वापस आएंगे। कल 17 अप्रैल को मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा, नगर प्रबोध भ्रमण, पंचांग पूजन, विभिन्न अधिवास एवं संध्या 6 बजे परम पूज्य संत श्री नीरज भास्कर जी महाराज के मुखारवृन्द से सात दिवसीय दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया 20 अप्रैल दिन सोमवार को संन्यासी बाबा श्री कीनाराम द्वारा स्थापित शिव मंदिर में नन्दी स्थापना, 21 अप्रैल दिन मंगलवार को संगीतमय सुन्दरकाण्ड मानस पाठ (गढ़वा मानस मंडली द्वारा) 23 अप्रैल दिन गुरूवार को हवन, श्रृंगार आरती, यज्ञ पूर्णाहूति एवं कथा का विराम होगा। उन्होंने जिले वासियों से उक्त धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने एवं धार्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि महायज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन विभिन्न समितियों द्वारा किया जाएगा। देव जाने वाले श्रद्धालुओं में अनंत प्रसाद, सुधीर तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता, संजय सोनी, वीरेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद, मनोज सोनी, मृत्युंजय पाण्डेय, मिथलेश सोनी, मनोज गुप्ता, शशिकांत पाण्डेय , अरविन्द पाण्डेय, विवेक मद्धेशिया आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!