तेजस्वी यादव के 5 अप्रैल को रांची आगमन पर गढ़वा से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के आगमन को लेकर गढ़वा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है : करीम अंसारी
बलराम शर्मा
गढ़वा । राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के 5 अप्रैल को रांची आगमन पर, पार्टी की जिला इकाई ने उनके भव्य स्वागत और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन मंगलवार को द शिवाय रेस्टोरेंट कल्याणपुर में जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में गढ़वा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उनके दौरे को सफल बनाने और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। बैठक में गढ़वा जिला से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को रांची जाने के लिए तैयारी हेतु विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद करीब अंसारी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रांची आगमन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

गढ़वा से सैकड़ो कार्यकर्ता 5 अप्रैल को रांची कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता परवेज साहिद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमरूद्दीन अंसारी, पलामू प्रमंडल प्रभारी डॉ मकबूल, प्रदेश महासचिव उमेंद्र यादव, प्रदेश सचिव पंकज चौबे, नगर प्रखंड के जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद राम, मेराल प्रखंड के उप प्रमुख निजाम खां, कामाख्या नारायण सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।


