टॉप न्यूज़
मेराल ब्लॉक के पंचायती राज कोऑर्डिनेटर ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

मेराल । प्रखंड कार्यालय में पंचायती राज कॉर्डिनेटर के पद पर कार्यरत रश्मि लकड़ा ने मंगलवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिए त्यागपत्र का प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल को दिया है। यह कदम उनके द्वारा स्वैच्छिक रूप से लिया गया है। जानकारी के अनुसार उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो सकता है।



