टॉप न्यूज़

आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है होली : संजय भगत 

होली मिलन समारोह में बीडीओ ने प्रखंड वासियों को दी होली की शुभकामनाएं

मेराल । पूर्व जिप सदस्य संजय भगत द्वारा अपने प्राचीन प्रतिष्ठान अर्पित लाइन होटल पर मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय भगत ने मेराल के सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक सहित बड़ी संख्या में पहुंचे गणमान्य लोगों का अभिवादन करते हुए अबीर का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर श्री नायक ने उपस्थित लोगों के साथ-साथ प्रखंड वासियों को भी होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरस्ता का पर्व है, सभी को शांतिपूर्ण रूप से होली मनाना चाहिए। वहीं संजय भगत ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए मौके पर तालियों के साथ राम-सीता खेले होली गाया जिसपर सभी महानुभावों ने पुनरावृति करते हुए होली का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मालपुआ, दहीबाड़ा तथा छोला धुस्का का रसास्वादन किया। होली मिलन समारोह में मुखिया राम सागर महतो, महेंद्र प्रसाद, विजय प्रसाद, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, अजय प्रसाद गुप्ता, प्रकाश कुमार अरुण, शशिकांत दुबे, बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति, सुनील कुमार कालिया, प्रमोद महाजन, अनुज प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, अरविंद सिंह, तालो प्रसाद सोनी, मिथिलेश प्रसाद, देवेंद्र शर्मा, राहुल कुमार मल्होत्रा, सत्यम मल्होत्रा, अर्पित मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!