टॉप न्यूज़

होली और रमजान पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं पर्व त्योहार : डीसी

अभियान एसपी ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा । जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली एवं रमजान पर्व सम्पन्न कराने को लेकर शनिवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक हुई। बैठक में अभियान एसपी राहुल कुमार बड़ाइक समेत जिले के अन्य संबंधित वरीय अधिकारी एवं शांति समिति के विभिन्न प्रखंडों से आए जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त एवं अभियान एसपी द्वारा जिला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली एवं रमजान पर्व संपन्न कराने की बात कही। विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया कि सभी जाति धर्म के लोग गढ़वा में आपसी सौहार्द के साथ सभी पर्व त्यौहार मनाते रहे हैं तथा आने वाला पर्व त्यौहार भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए शांति समिति के सदस्य से आगे भी इसी प्रकार प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए राज्य में गढ़वा जिले का उदाहरण प्रस्तुत करने की बात कही। प्रखंडों से आए शांति समिति के सदस्यों द्वारा होली व रमजान के मौके पर त्यौहारों के दौरान भी क्षेत्रों में विधिवत विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, पेयजल इत्यादि की समुचित व्यवस्था करने का आग्रह किया। बैठक में उपायुक्त ने त्यौहारों के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, आवश्यक साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से उन्होंने आमजनों से अपील किया कि त्यौहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन को सूचना जरूर दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके। साथ ही संबंधित दाधिकारियों को उक्त अवधि में अपने-अपने क्षेत्र में अनुमण्डल, प्रखण्ड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर शांति समिति का विधिवत बैठक कर संवेदनशील स्थलों पर संबंधित ग्राम में दोनों समुदाय के गणमान्य व्यक्ति, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों से शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग करने को कहा गया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त ने समस्त जिलावासियों को होली एवं रमजान की शुभकामनाएं दी।बैठक में अभियान एसपी ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की बात कही। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान यदि कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो प्रशासन को सूचित करने का कार्य करें। उन्होंने पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आपस में समन्वय बनाए रखने को कहा जिससे त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह से बचने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट आदि ना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान सोशल मीडिया पर लगातार किए जा रहे पोस्ट पर प्रशासन के साइबर सेल द्वारा पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने होली एवं रमजान पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आपस में भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने का अपील किया। बैठक में उपस्थित विभिन्न थाना प्रभारियों को त्यौहारों के दौरान असामाजिक तत्व को चिन्हित करने एवं पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने त्यौहारों के दौरान सक्रिय होकर पेट्रोलिंग, धारा 107 के तहत कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर पैनी नजर बनाए रखने समेत अन्य विषयों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को लेकर इस निमित्त विधि-व्यवस्था नियंत्रण हेतु पर्याप्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष गढ़वा शांति देवी द्वारा भी बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों समेत अन्य को होली एवं रमजान की शुभकामनाएं दी गई एवं आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व को मनाने की बात कही गई। बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा सुशील कुमार राय, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारीगण, सभी थाना प्रभारी, ओ०पी० प्रभारी, सभी बीडीओ, सीओ, विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न प्रखंडों के शांति समिति के सदस्य समेत अन्य संबंधित लोग उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!