देवतुल्य जनता की जीत है : दौलत सोनी

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत का श्रेय जनता, परिवार तथा अपनी टीम को दिया
बलराम शर्मा
गढ़वा । नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने अपनी जीत का श्रेय नगर परिषद क्षेत्र की जनता, अपने परिवार तथा अपने टीम के युवा साथियों को दिया है। दौलत सोनी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने मुझे उम्मीद से ज्यादा प्यार और आशीर्वाद दिया है जिसे कभी नहीं भुलाएंगे। उन्होंने कहा कि जो मेरा चुनावी घोषणा पत्र है उसे पर सत प्रतिशत कार्य करने का प्रयास करूंगा। चुनाव में राजनीतिक दलों के बड़े-बड़े नेताओं द्वारा उनके खिलाफ प्रचार करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल के बड़े नेता गढ़वा के मेहमान के रूप में आए थे जिन्हें यहां की जनता स्वागत कर वापस भेज दिया था। यह नगर परिषद क्षेत्र का छोटा चुनाव शहर के विकास के लिए हुआ है यहां से कोई विधानसभा और लोकसभा में नहीं जाना था। दौलत सोनी ने समर्थकों के साथ-साथ सभी जनता जो मतदान नहीं किए हैं उनके प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि 5 साल में ऐसा कार्य करूंगा की जिनका आशीर्वाद नहीं मिला है वह भी मुझे आशीर्वाद देंगे।




