टॉप न्यूज़
मेराल थाना में शांति समिति की बैठक कल

मेराल । थाना परिसर में होली, रामनवमी और ईद पर्व को लेकर 26 फरवरी दिन गुरुवार को 3:00 बजे दिन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के अलावा शांति समिति के सभी सदस्यों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।



