विधानसभा चुनाव में जीत का मन्नत पूरी होने पर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की पत्नी ने प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम में टेका माथा

वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव के समय मंदिर में आकर पति के जीत के लिए मीरा तिवारी ने मांगी थी मन्नत
बलराम शर्मा
मेराल । प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम में स्थानीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की पत्नी मीरा तिवारी ने रविवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रसिद्ध देवी धाम में पूजा अर्चना के पश्चात माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और आभार व्यक्त किया। पूजा अर्चना के पश्चात श्रीमती तिवारी ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव के समय प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम मंदिर में आई थी और कह कर गई थी कि चुनाव में जीत हासिल होने के बाद यहां आकर पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाऊंगी।

यह मेरी व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा कार्यक्रम था। मौके पर मंदिर के पुजारी महावीर सिंह “बैग” द्वारा श्रीमती तिवारी जी को प्रसाद स्वरूप चुनरी तथा प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम मंदिर की तस्वीर भेंट की गई। उस मौके पर संध्या तिवारी, सुषमा कुशवाहा, गीता देवी, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, कंचन पांडे, ज्ञान रंजन रंजन चौबे, भाजपा नेता व देवी धाम संचालन समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, रविंद्र प्रसाद, धनंजय चौधरी, रोहित कुमार, मदन यादव, रुपू महतो, विनोद कुमार कुशवाहा, राम जी कुशवाहा आदि लोग थे।

श्रीमती तिवारी द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व प्रखंड के पचपेड़ी मोड के समीप संखड़िया पहाड़ी पर अवस्थित हनुमान मंदिर, ओखरगाड़ा में छपरवार स्थित दुर्गा मंदिर, टिकुलडिहा में शिव मंदिर, माहेताम में चेडीधाम तथा गोंदा देवी धाम में पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन और खुशहाली का आशीर्वाद लिया। हनुमान मंदिर में एक समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद अग्रवाल, डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रतीक अग्रवाल, ब्रजराज सिंह, सोनू यादव, अरविंद तिवारी, रिंकू तिवारी सहित कई लोग थे।


