Big breaking : गिरिडीह में पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल से अधजला शव बरामद

पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो के करीबी थे और झामुमो के कद्दावर नेता थे राकेश महतो
रांची : गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष डुमरी निवासी राकेश महतो की हत्या की सनसनी घटना सामने आई है। राकेश महतो का अधजला शव झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवाली) के समीप रोड के किनारे से पुलिस द्वारा बरामद किया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। घटना स्थल में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौक़े पर पहुंच गए है। बताया गया की राकेश महतो 20 फ़रवरी की सुबह अपने घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन करने के बाद आज सुबह उनका शव जंगल में पाया गया। आक्रोषित लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क में बैठ गए हैं। इधर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक झारखण्ड मुक्ती मोर्चा के कद्दावर नेता थे तथा पूर्व विधायक सह मंत्री जगन्नाथ महतो के बहुत ही करीबी थे।

इधर मामले की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसडीपीओ डुमरी को मामले की जांच तुरंत करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि राकेश महतो का शव जंगल में मिली है। मामले में सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जाएगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


