टॉप न्यूज़

मेराल बस स्टैंड चौराहा के प्रमुख समस्या पर प्रशासन तुरंत करे पहल, नहीं तो विधानसभा में उठेगा मामला : डॉ लालमोहन 

जनहित न्यूज़ झारखंड में खबर प्रकाशित होने पर रेस हुए विधायक प्रतिनिधि कहा पंचायत समिति की बैठक में कई बार उठा चुके हैं मामला 

मेराल : प्रखंड मुख्यालय के कई प्रमुख समस्याओं पर यदि प्रशासन प्रमुखता से पहल नहीं करती है तो इस मामले को विधानसभा में क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी प्रमुखता से उठाएंगे, उक्त बातें मेराल प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। बता दें कि मेराल बस स्टैंड पर सब्जी मार्केट और ऑटो स्टैंड के चलते यहां सड़क जाम सहित कई गंभीर समस्या उत्पन्न होने की खबर दैनिक अखबार आजाद सिपाही में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर समस्याओं के समाधान के लिए पहल की है। दिया का विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि प्रखंड स्तर पर होने वाले बैठकों में यहां के समस्या को गंभीरता उठते हुए सब्जी बाजार, टैक्सी स्टैंड यहां शौचालय निर्माण, चौराहे पर नियमित पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य समस्याओं को रखते आया हूं। इस मामले को क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी भी काफी गंभीर हैं। उन्होंने गढ़वा के उपायुक्त को पत्राचार भी किया है। बस स्टैंड चौराहे पर कई दशक पूर्व डंडई मोड पर अधूरे पड़े जर्जर तोरण द्वार की वजह से सड़क संकिर्ण है जिसके कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क बनाने वाली कंपनी के द्वारा वैसे भीड़ भाड़ वाले स्थान पर कम समय लेकर दोनों तरफ पहुंच पथ को जल्द ठीक कर देना चाहिए था। लेकिन उसके लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना घटने की आशंका है। यहां नियमित छोटी बड़ी घटनाएं घटित भी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से डंडई मोड पर अधूरे गेट को तत्काल ध्वस्त कराकर वहां अतिक्रमण मुक्त कराते हुए संवेदक से तत्काल नाली दुरुस्त करने की मांग करते हुए कहा है कि इस वित्तीय वर्ष में विधायक जी इस क्षेत्र के विकास को लेकर विधान सभा में तथा कई विभागीय मंत्रियों को पत्राचार भी किया है, लेकिन झारखंड सरकार वित्तीय संकट का रोना रो रही है और विकास कार्य ठप है। प्रशासन के द्वारा अगर सभी स्थानीय समस्याओं को लेकर गंभीरता से पहल कर कार्य को सम्पन्न नहीं कराया गया तो आगामी विधानसभा सत्र में यहां के समस्याओं को प्रमुखता से रखने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!