टॉप न्यूज़

नगर पालिका आम चुनाव में गढ़वा नगर परिषद से अध्यक्ष के लिए चार, श्री बंशीधर नगर से पांच और मझिआंव से आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

नामांकन की है आज अंतिम तारीख, झामुमो समर्थित संतोष केशरी सहित फार्म खरीदने वाले शेष 13 लोग करेंगे नामांकन दाखिल

पूरे शहर में बुधवार को रहेगी गहमा-गहमी 

गढ़वा । शहर का सरकार बनाने के लिए नामांकन दाखिल करने का बुधवार को अंतिम दिन है। गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 17 नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, बुधवार को झामुमो समर्थित संतोष केशरी सहित बचे कुल 13 प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल, राजद समर्थित विकास माली एवं दौलत सोनी शामिल है। इनमें अलखनाथ पांडेय एवं कंचन जायसवाल ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। निवार्ची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

सभी प्रत्याशी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंच रहे हैं। जबकि प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो प्रस्तावक ओर दो समर्थकों को ही प्रवेश की अनुमति है।

मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें सुमित्रा देवी, गिरिश पांडेय, सूर्यदेव माली, वीरेंद्र राम, सत्येश्वरी देवी, शोभा देवी एवं मारूती नंदन सोनी का नाम शामिल है। इसके अलावे पुष्पक पांडेय ने दूसरे सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं श्रीबंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें साधना देवी, रूखसाना खातून, रेखा देवी, रूबी कुमारी और लता देवी शामिल है। इसी दिन सुधा देवी ने भी दूसरे सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि कुल 17 वाडों के पार्षद पद के लिए 43 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। विभिन्न वार्ड पार्षद पद के लिए 13 नए नामांकन पत्र भी बिके। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए भी दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!