टॉप न्यूज़

प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम आस्था के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक और प्राचीन संस्कृति को सहेजने का बना केंद्र : प्रेमचंद प्रसाद

संचालन समिति की बैठक में वार्षिकोत्सव का रूपरेखा तथा सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा 

पंचवर्षीय सदस्यों की संख्या बढ़ने से मंदिर का सौंदर्यीकरण और वार्षिकोत्सव पर होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन : देवी धाम संचालन समिति 

मेराल : प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के प्रांगण में शनिवार को संचालन समिति की बैठक अध्यक्ष विजय प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वार्षिकोत्सव से पहले प्रसिद्ध मंदिर का रंगरोगन तथा परिसर का सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद ने कहा कि बैठक में चैत माह में होने वाला मंदिर का वार्षिक महोत्सव से पहले देवी धाम का रंगरोगन और सौंदर्यकरण तथा कार्यक्रम के रूपरेखा पर चर्चा हुई। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि देवी धाम से लोगों का आस्था और गहरा होते जा रहा है। अभी अगली पंचवर्षीय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पहले के अपेक्षा ज्यादा लोग सदस्य बन रहे हैं। प्रेमचंद प्रसाद ने कहा कि देवी धाम अब आस्था के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक और अपनी प्राचीन संस्कृति को सहेजने का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि देवी धाम की प्रसिद्धि और लोगों के आस्था के इस केंद्र को पर्यटन विभाग द्वारा डी श्रेणी में शामिल किया गया है, अब जरूरत है इस स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने का। बैठक में देवी धाम संचालन समिति के संरक्षक संजय भगत, रविंद्र प्रसाद, मनोज जायसवाल, मुखिया रामसागर महतो, विनोद कुमार कुशवाहा, रुपू महतो, रोहित कुमार, रामेश्वर शर्मा, मोतीचंद प्रसाद, बलराम कृष्ण शर्मा, मिथिलेश प्रसाद, विनोद प्रसाद, सोहराई प्रसाद, धनंजय चौधरी, विनोद चौधरी, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!