भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का मेराल में हुआ भव्य स्वागत
विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

मेराल । भाजपा गढ़वा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा का गृह प्रखंड मेराल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल माला और बुके देकर भव्य स्वागत करते हुए बधाई दी। प्रखंड मुख्यालय के नेनुआ मोड़ पर विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नए जिला अध्यक्ष के आगमन पर उन्हें फूल माला से स्वागत किया, वही पटाखा फोड़ कर तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर डॉ लालमोहन ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के साथ-साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में चयनित पूर्व सांसद घुरन राम, बालमुकुंद सहाय, रघुराज पाण्डेय तथा सूरज गुप्ता को भी बधाई देते हुए कहा कि यह नया टीम जिला तथा राज्य स्तर पर पार्टी का परचम लहराएगी ऐसा आशा और विश्वास है।

उस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कुमार द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, सनराइज फैंस क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार, भाजपा नेता अमित शाह, मनोज कुमार जायसवाल, रूपू महतो, धनंजय शर्मा, चंदेश्वर मेहता, वीरेंद्र मेहता, कंचन पांडे, वीरेंद्र ठाकुर, युवा नेता रामाकांत गुप्ता, विकास दुबे, विनोद कुमार कुशवाहा, प्रमोद चंद्रवंशी, श्रीकांत पांडे, रोहित कुमार, धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, जगजीवन रवि, देवकांत ओझा, आलोक कुमार, विनय चौधरी, लव कुमार कुशवाहा सुनील मेहता, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, रविंद्र प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।

