
मेराल । प्रखंड क्षेत्र के बंका में शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठन “शिक्षा समाज संस्कृति” द्वारा आयोजित विलेज प्रीमियर लीग सीजन 4 का शुभारंभ रविवार को हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बॉल को हिट कर किया।

मौके पर प्रतियोगिता के आयोजन के लिए “शिक्षा समाज संस्कृति” के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल में आज विश्वपटल पर भारत का परचम लहरा रहा है। अब वह मिथक टूट चुका है कि “खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब”, आज खेल कैरियर एवं प्रसिद्धि का उत्तम साधन है। स्वास्थ्य को हमेशा बेहतर रखने के लिए खेल बहुत आवश्यक है।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्र से खेलकर प्रतिभा विकसित करने वाले युवा भविष्य में गढ़वा के साथ झारखंड का नाम रौशन करेगा। समिति संसाधन में भी प्रतिभा के विकास के लिए ऐसे आयोजन संजीवनी का कार्य करेंगे। उस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, राजेश बैठा जी, हेमंत सिंह, उमेश यादव, पिंटू सिन्हा, संजय राम, संगठन अध्यक्ष अमित कुमार विनि, अमित कुमार शर्मा, ओमकार, नरेंद्र, रविन्द्र, अशफाक, हरिहर अरविंद, दिवाकर सहित दर्जनों खिलाड़ी के साथ बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद थे।



