टॉप न्यूज़

मेराल थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक- कल

दुर्गा पूजा में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर होगी चर्चा, पूजा समितियों व प्रशासन के बीच समन्वय पर रहेगा जोर

मेराल। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मेराल थाना परिसर में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक अपराह्न 3:30 बजे अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में होगी। इस बाबत थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में थाना क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, पंचायतों के मुखिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आपसी सौहार्द कायम रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। इसके साथ ही पूजा समितियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं प्रबुद्ध नागरिकों तथा पत्रकार बंधुओं से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!