टॉप न्यूज़

मेराल के प्राचीन बर नदी छठ घाट पर होगी भव्य गंगा आरती, तैयारियों को लेकर बैठक

साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, लाइटिंग और साउंड की व्यवस्था पर जोर

बलराम शर्मा

मेराल। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मेराल में विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रखंड मुख्यालय के सबसे प्राचीन बर नदी छठ घाट पर भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार शाम पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें घाट तक पहुंचने वाले सभी मार्गों की साफ-सफाई, तोरणद्वार, टेंट, लाइटिंग और साउंड की व्यवस्था पर चर्चा की गई।

बैठक की जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष नवीन कुमार जायसवाल ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बर नदी छठ घाट पर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक व्यवस्था की जाएगी। पिछले वर्ष आयोजित भव्य गंगा आरती ने हजारों श्रद्धालुओं को प्रभावित किया था। इसी को देखते हुए इस वर्ष भी विद्वान पंडितों की उपस्थिति में भव्य गंगा आरती कराने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में पुराना कमेटी को ही जिम्मेवारी सौंप गई जिसमें सत्यम मल्होत्रा, नवीन कुमार जायसवाल, यमुना प्रसाद और सरयू सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुधांशु कुमार, युगुल किशोर सोनी और शशिकांत यादव को कोषाध्यक्ष तथा सतीश कुमार गुप्ता और रविंद्र राम को सचिव मनोनीत किया गया। राकेश कुमार सोनी और संदीप जायसवाल (मुन्ना) को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं, अनुज प्रसाद और मनोज कुमार पटवा को संगठन महामंत्री तथा शोभनाथ राम, आशुतोष जायसवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, अजय ठाकुर और राहुल मल्होत्रा को संगठन प्रभारी बनाया गया। संरक्षक के रूप में वीरेंद्र प्रसाद, पंकज जायसवाल, संतोष कुमार गुप्ता, योगेंद्र कुमार, तालो सोनी, मनीष जायसवाल, राकेश कुमार, रवि, विनोद प्रसाद गुप्ता, युगुल किशोर सोनी और कृष्णा प्रसाद कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा देवनाथ साह, राजबली यादव, विनोद कुशवाहा, नरेश ठाकुर, धनंजय कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अशोक गुप्ता, मनोज सोनी और राजन सोनी को व्यवस्थापक मनोनीत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!