टॉप न्यूज़

मेराल थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, अशांति फैलाने वालों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का पर्व है, मिलजुल कर मनाएं: सीओ यशवंत नायक

डीजे और शराब बंदी को लेकर विधायक प्रतिनिधि और झामुमो कार्यकर्ताओं में हुई तल्खी 

मेराल। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को शांति, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई। सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी एसडीपीओ दिलू लोहार, नव पदस्थापित थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, सांसद- विधायक के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के गणमान्य तथा पंचायत प्रतिनिधि और दुर्गा पूजा समिति के लोग शामिल हुए।

बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। प्रशासन द्वारा हर-एक पर सहयोग का भरोसा देते हुए लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान डीजे और शराब बंदी को लेकर विधायक प्रतिनिधि और झामुमो कार्यकर्ताओं में तल्खी बहस हो गई। मौके पर सीओ श्री नायक ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी पर्व है। सभी लोग आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाएं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी और उपद्रवी व असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, चंद्रमणि पाठक, डॉ लालमोहन, राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, शंभू राम, मुखिया रामसागर महतो, वीरेंद्र नाथ तिवारी, मुन्ना राम, दिलजान अंसारी, मम्मुद अंसारी, नवीन जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में लोग थे। बैठक का संचालन युवा नेता अतहर अली के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!