लगमा में माँ दुर्गा पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन, पंकज चौधरी आठवीं बार बने अध्यक्ष

पूजा महोत्सव को भव्य एवं शांतिपूर्ण बनाने की तैयारी तेज, समिति में युवाओं को भी मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
बलराम शर्मा
मेराल। गढ़वा जिले के प्रसिद्ध ब्रह्म बाबा की नगरी लगमा में आगामी माँ दुर्गा पूजा महोत्सव के भव्य, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार की शाम देवी धाम परिसर में ग्रामीण श्रद्धालुओं एवं पूजा समिति के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से माँ दुर्गा पूजा समिति- देवी धाम, लगमा का पुनर्गठन किया गया। साथ ही महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। पुनर्गठित समिति में द्वारिका नाथ पांडेय एवं मनोज सोनी को संरक्षक तथा पंकज चौधरी को लगातार आठवीं बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंकज पांडेय एवं शिव पटेल को उपाध्यक्ष, जबकि रणधीर पांडेय एवं मिथिलेश प्रसाद गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए। सचिव की जिम्मेदारी अभिषेक पांडेय, अरविंद पांडेय एवं शिवम पांडेय को दी गई है। इसी प्रकार सुमंत पांडेय, रमाकांत पांडेय एवं शैलेन्द्र पांडेय संयोजक तथा बाबूलाल पटेल, बालेश्वर राम एवं रंजीत आर्य व्यवस्थापक होंगे। रंजीत सोनी, जयशंकर पांडेय एवं पंकज पांडेय (कबीर) को उपकोषाध्यक्ष, जबकि तुषार पांडेय, राहुल ठाकुर एवं विक्की पटेल को उपसचिव बनाया गया है। हर्ष पांडेय, क्षितिज पांडेय एवं प्रभात शर्मा उप संयोजक की भूमिका निभाएंगे। मुख्य कार्यकारिणी में निखिल पटेल, मंदीष गुप्ता, राजू पटेल, संजय ठाकुर, आयुष ठाकुर, आकाश पटेल, शिवम ठाकुर, विवेक मधेशिया, आर्यन गुप्ता, दीपांशु सोनी, शिवम पटेल, राजेश गुप्ता, अंकेश पांडेय, राजा शर्मा, पीयूष ठाकुर एवं प्रीतम गुप्ता को शामिल किया गया है। बैठक में समिति के सदस्यों ने पूजा महोत्सव को भव्य एवं अनुशासित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने तथा तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।



