टॉप न्यूज़

मेराल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

जन्मोत्सव पर गूंजे भक्ति गीत और जयकारे, विसर्जन के दौरान निकली भव्य शोभायात्रा

बलराम शर्मा 

मेराल। प्रखंड भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कीर्तन, सोहर और बधाई गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

थाना मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंडप में रात्रि 11:09 बजे पुरोहित पंडित दिनेश पाठक द्वारा जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की घोषणा करते हुए शंखनाद किया गया पूरा पंडाल भगवान श्री कृष्ण के जय जयकार से गूंज उठा। इस अवसर पर महावीर मंडली के महंत मिथिलेश प्रसाद के नेतृत्व में व्यास रामेश्वर विश्वकर्मा, उदय कांत, देवेंद्र शर्मा के साथ मां शायर देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, बलराम कृष्ण शर्मा, रामजी ठाकुर, सोहराई प्रसाद, नागेंद्र पटवा, मुन्ना जायसवाल, अंबिका गुप्ता, मुरली ठाकुर

सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा “भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला” के पश्चात “आरती कृष्ण कन्हैया की दाऊ के छोटे भैया की” – “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भक्ति गीतों के साथ जोरदार जयकारे लगाए। आरती और वंदना के पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित महिला पुरुष व बच्चे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। देर रात तक सोहर एवं बधाई गीतों का सिलसिला चलता रहा।

विभिन्न स्थानों पर बाल गोपाल की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शनिवार शाम जन्माष्टमी उत्सव का समापन विसर्जन, नगर भ्रमण, दही-हांडी और कहीं मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों और युवाओं ने “जय कन्हैया लाल की”, “मदन गोपाल की” और “कृष्ण कन्हैया की जय” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!