टॉप न्यूज़

एसडी मेमोरियल एकेडमी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

बलराम शर्मा 

मेराल। एसडी मेमोरियल एकेडमी में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि शिक्षा के महत्व को समझने और अपने कर्तव्यों के प्रति नए सिरे से संकल्प लेने का दिन है। शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता और जीवन के पथ प्रदर्शक होते हैं। इसलिए प्रत्येक शिक्षक को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। यही डॉ. राधाकृष्णन के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, देवकीर्ति टोप्पो, मृत्युंजय पांडेय, बबीता कुमारी, अंशु जायसवाल, जयप्रकाश पांडेय, इरशाद अंसारी, आकाशदीप, अनिमा कुजूर, मीणा केरकेट्टा, नसरीन खातून सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!