टॉप न्यूज़

अंतिम सोमवारी पर मेराल पूर्वी से पहाड़ी शिव मंदिर के लिए निकलेगी विशाल जल यात्रा, होगा भव्य पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम

सड़क की मरम्मती और मेला की तैयारी लगभग पूर्ण

बलराम शर्मा

मेराल । सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर मेराल पूर्वी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा विशाल जल यात्रा निकाली जाएगी। जल यात्रा के बाद पहाड़ी शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। पहाड़ी शिव मंदिर पूजा समिति मेराल पूर्वी के तत्वावधान में 24 अगस्त, सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से जल यात्रा एवं पूजा-अर्चना में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन के दौरान भगवान शिव के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय होने की उम्मीद है। पूजा-अर्चना के साथ मंदिर परिसर में पूजन एवं भव्य मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कौशल मधुर (सुर संग्राम फेम) अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम दोपहर 11 बजे से पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में आयोजित होगा। पूजा समिति के अध्यक्ष संजय महतो, उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार एवं सचिव राकेश गुप्ता (सिंगर) ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। समिति ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी पर आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!