टॉप न्यूज़

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुड़ल टोला शिव मंदिर, निकली भव्य कलश यात्रा

24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन हुआ शुरू 

बलराम शर्मा 

मेराल (जनहित न्यूज लाइव)। पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुड़ल टोला शिव मंदिर परिसर से सोमवार को नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब एवं पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कलश यात्रा का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया राम सागर महतो, पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र बैठा, व्यवसायी वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता रुपु महतो, युवा समाजसेवी धनंजय चौधरी, उपमुखिया मो. अलिशेर अंसारी, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, विनेश कुमार मेहता संग अन्य गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में फीता काटकर एवं श्रद्धालुओं को झंडा और कलश प्रदान कर किया गया। हर हर महादेव के गगन भेदी जयकारों के साथ कलश यात्रा मुख्य मार्ग से तड़वा बांध होते हुए शिव ढोढ़ा स्थित यूरिया नदी संगम पहुंचे। जहां संगम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरा और जयघोष करते हुए पुनः उसी मार्ग से मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवाधिदेव महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। समिति के संरक्षक धनंजय चौधरी एवं अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात 8:30 बजे से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा का नेतृत्व वार्ड सदस्य विनोद चौधरी के साथ रामेश्वर चौधरी, सुदर्शन चौधरी, विजय चौधरी, कामेश्वर चौधरी, महेंद्र चौधरी, लालमोहन चौधरी एवं अर्जुन चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने किया। कलश यात्रा में शुकुल चौधरी, रमेश चौधरी, राजकुमार चौधरी, रामप्रवेश चौधरी, सरजू चौधरी, लक्ष्मी चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!