टॉप न्यूज़
डीसी ने देर रात सदर अस्पताल का किया अवचक निरीक्षण

अनुपस्थित महिला चिकित्सक से स्पष्टीकरण और अगले आदेश तक वेतन निकासी पर लगाई रोक
गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने देर रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. प्रतिमा कुमारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। बार-बार अनुपस्थित रहने की शिकायत पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण लेने तथा अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं अस्पताल के वार्ड, आपातकालीन सेवा और दवा वितरण केंद्र सहित अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की। इस दौरान सदर एसडीओ संजय कुमार भी मौजूद रहे।


