टॉप न्यूज़

डीसी ने एसी द्वारा किए गए अंचल कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति आदेश को किया विलोपित, पूर्व का आदेश यथावत रहेगा प्रभावी

गढ़वा । डीसी पशुपति नाथ मिश्रा मंगलवार को एसी द्वारा अंचल कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति से संबंधित आदेशों को विलोपित करते हुए पुराने आदेश को बरकरार रखने का आदेश दिया है।

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा 14.मार्च को कार्यालय आदेश के माध्यम से गढ़वा जिला के विभिन्न अंचल कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया था।

उक्त आदेश के आलोक में समाहरणालय, गढ़वा कार्यालय से निर्गत पृथक आदेश एसी द्वारा पत्र के माध्यम से किए गए पुनः स्थानांतरण एवं प्रतिनियुक्ति आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला स्थापना कार्यालय से जारी आदेश 14.मार्च ही यथावत एवं मान्य रहेगा तथा उसी के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था संचालित होगी।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, स्पष्टता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि संबंधित कार्यालयों में कार्य निष्पादन प्रभावी ढंग से जारी रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!