टॉप न्यूज़

“आपन सरस्वतिया” अभियान को लेकर एसडीएम ने मेराल में की बैठक

रविवार से मेराल में नदी स्वच्छता हेतु चलेगा व्यापक जनअभियान

बलराम शर्मा 

मेराल। सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर संचालित “आपन सरस्वतिया” अभियान का विस्तार अब मेराल प्रखंड तक किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मेराल प्रखंड सभागार में स्थानीय बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेराल क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग एवं अतिक्रमण मुक्ति के लिए आगामी रविवार से व्यापक जनअभियान चलने का निर्णय लिया गया। “आपन सरस्वतिया” नाम से चलने वाले इस अभियान के तहत लगभग तीन किलोमीटर लंबे नदी क्षेत्र की सामूहिक सहयोग से सफाई की जाएगी।

एसडीएम के प्रस्ताव पर बैठक में निर्णय लिया गया कि मेराल में “आपन सरस्वतिया” अभियान का नेतृत्व मेराल के सीओ सह बीडीओ यशवंत नायक करेंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर गठित समिति में मेराल पश्चिमी एवं मेराल पूर्वी के मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों को शामिल किया गया।

एसडीएम संजय कुमार ने लोगों के उत्साह एवं जनसहभागिता की भावना की सराहना करते हुए कहा कि जहां सामाजिक अभियान जनसहयोग से चलाए जाते हैं वहां सफलता अवश्य मिलती है तथा उसका सकारात्मक प्रभाव भी धीरे-धीरे व्यापक रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सरस्वतिया नदी केवल जलधारा नहीं बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, संजय भगत, दशरथ प्रसाद, अतहर अली, पारस विश्वकर्मा, मदन यादव, नाथून राम, वाजुद्दीन अंसारी, रोहित कुमार, जफीर अंसारी, धनंजय चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!