टॉप न्यूज़

मेराल में खुला शिवम फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान 

ब्रांडेड फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक दुकान का यहां कब से था डिमांड : समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता 

बलराम शर्मा 

मेराल । बस स्टैंड स्थित बाजार में ग्रामीण बैंक के बिल्डिंग में शिवम फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शुभारंभ बुधवार को प्रोपराइटर पीपी गुप्ता सपत्नीक द्वारा विधिवत पूजापाठ कर किया गया। मौके पर पीपी गुप्ता और संचालक शिवम गुप्ता ने बताया कि फर्नीचर, ड्रेसिंग, दीवान, टेबुल, कुर्सी, सोफा, आलमीरा, पलंग सहित इलेक्ट्रॉनिक का ब्रांडेड सामान न्यूनतम मूल्य में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे दुकान की मेराल में कमी थी, लोगों के डिमांड को देखते हुए फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक के थोक दुकान खोला गया है ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उक्त सारा सामान उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, एएसआई  प्रेम प्रकाश पांडे, नितेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि डॉ ललमोहन, दशरथ प्रसाद, समाजसेवी प्रसाद गुप्ता, शिवकुमार विश्वकर्मा, मदन प्रसाद, अशोक गुप्ता, भास्कर गुप्ता, संजय प्रसाद, रामकुमार मेहता, वाजुद्दीन अंसारी सहित मौजूद कई लोगों ने बड़े हॉल में खोला गया फर्नीचर हाउस में रखे ब्रांडेड फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी दुकानों का मेराल में कब से डिमांड था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!