टॉप न्यूज़

मेराल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार

मेराल । प्रखंड मुख्यालय सहित पंचायत क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने कौम की तरक्की, देश एवं प्रदेश की खुशहाली, आपसी प्रेम और भाईचारे की दुआ मांगी। ईद के मद्देनजर ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस सुरक्षा बल तैनात रहा। प्रखंड मुख्यालय के पूर्वताटोला स्थित ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए शनिवार की सुबह से ही काफी संख्या में नमाजी पहुंचने लगे थे। यहां पर कारी कमालुद्दीन के द्वारा नमाज अदा कराई गई। नमाज अदा करने के बाद खुतबा पढ़ा और विशेष दुआ करवाने के बाद उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए रमजान और ईद के पर्व की महत्ता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना हिंदी है हम वतन है हिंदुस्तान हमारा। उन्होंने कहा इस्लाम सभी इंसानों को एक बराबरी का पैगाम देता है, हम एक दूसरे का सम्मान करें, अपने पड़ोसी का हक अदा करें, चाहे वह कोई भी हो, किसी भी जाति समुदाय से हो।

यहां नमाजियों में मुख्य रूप से हजरत मौलाना यासीन, अतहर अली, सदर मुख्तार अंसारी, जफीर अंसारी, जहूर रंगसाज आदि से ईदगाह पर बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक, मुखिया रामसागर महतो, मुखिया पति मुन्ना राम, पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार, संजय सिंह, नाथुन राम आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी तरह प्रखंड के लोवादाग, बाना, हासनदाग, तिसरटेटूका, चामा, दलेली, पचफेडी, बिकताम आदि गांव के ईदगाह और मदरसा में बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईद का नमाज पढ़ा और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद परंपरागत तरीके से लोग एक दूसरे के घर जाकर ईद की सेवइयां और अन्य मिष्ठान खिलाकर तथा गले मिलकर ईद का बधाई देखकर खुशियां मनाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!