मां शायर देवी धाम के वार्षिक महोत्सव में कंस के क्रूरता और कृष्ण की मानवीय संवेदनाओं का किया गया जीवंत नाट्य प्रस्तुति

जय मईया शायर मां, नैना मेरी पार करो प्रार्थना से किया गया नाट्य मंचन की शुरुआत
बलराम शर्मा
मेराल । प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम के छठे वार्षिक महोत्सव के पहले दिन गुरुवार की रात्रि में जय बजरंग ड्रामा पार्टी के स्थानीय युवा कलाकारों द्वारा कंस के क्रूरता और कृष्ण की मानवीय संवेदनाओं पर आधारित सचित्र नाटक का मंचन किया गया। जिसका शुरुआत कलाकारों ने जय मईया शायर मां, नैना मेरी पार करो से किया। कलाकारों ने कंस का अत्याचार और कृष्ण अवतार का मनमोहक चित्रण, जो अन्याय पर न्याय की जीत को दर्शाता हुआ पात्र का अभिनय सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस मंचन में भगवान कृष्ण द्वारा अत्याचारी मामा कंस का वध, देवकी-वसुदेव की मुक्ति और उग्रसेन को सिंहासन दिलाने की लीला दिखाई गई। अरविंद महतो के निर्देशन में श्यामलाल कुशवाहा, चंदेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, रामजी कुशवाहा, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, कृष्ण कुमार मेहता, अनिल मेहता आदि ने शानदार अभिनय किया।



