सांसद विष्णु दयाल राम ने गढ़वा जिले में अपने 31 प्रतिनिधियों को किया नियुक्त
मेराल के प्रमोद कुमार चौबे बने जिला सांसद प्रतिनिधि

नवनियुक्त प्रतिनिधियों को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई
गढ़वा । पलामू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम ने शुक्रवार को गढ़वा जिले में अपनी सांगठनिक सक्रियता बढ़ाते हुए 31 प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। यह कदम स्थानीय स्तर पर जनता से संपर्क साधने, विकास कार्यों की निगरानी और संगठन को मजबूती देने के लिए उठाया गया है। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि जिला एवं विभिन्न प्रखंडों में प्रतिनियुक्ति सभी प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिले के उपायुक्त और जन सूचना पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है। नवनियुक्त प्रतिनिधियों में जिला सांसद प्रतिनिधि के रूप में मेराल प्रखण्ड के देवगाना निवासी प्रमोद कुमार चौबे को नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त सभी प्रतिनिधियों को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा है कि इनके प्रतिनिधि बनने से सांगठनिक सक्रियता तथा विकास कार्य को गति मिलेगा।

