नप गढ़वा से युवा समाजसेवी की जीत, राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के लिए आईना

बलराम शर्मा
गढ़वा : नगर परिषद चुनाव में शहर के मतदाताओं ने समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर लगे रहने वाले युवा समाजसेवी आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी को अध्यक्ष पद का ताज पहना कर नेताओं और राजनीतिक पार्टियों को आईना दिखा दिया है। इस चुनाव में परोक्ष और अपरोक्ष रूप से दिग्गज नेताओं और राजनीतिक पार्टियों को मुंह की खानी पड़ी। झामुमो-कांग्रेस, भाजपा, राजद और आजसू समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में राजनीति के माहिर खिलाड़ी कहे जाने वाले भाजपा के विधायक, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद सहित कई बड़े नेताओं तथा झामुमो के पूर्व मंत्री द्वारा चुनाव में खूब कैंपेनिंग करने के बाद भी पस्त हो गये। जीत का बड़े बड़े दावे और वादे करने वाले प्रत्याशी मतगणना केंद्र से गधे के सिर से सींग की तरह चंपत हो गए। 21 वार्डों वाला गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के चुनाव में कुल 23247 मत पड़े जिसमें 21841 मत बैध पाए गए तथा 1406 मत अबैध घोषित किया गया। 42 बूथों पर हुए मतदान की गिनती 14 टेबल पर तीन राउंड में की गई। प्रत्येक राउंड में सात सात वाडों के मतों की गणना की गई। आशीष उर्फ दौलत सोनी को पहले राउंड में 1989, दूसरा राउंड में 1973, तीसरा राउंड में 3240 यानि कुल 7201 मत प्राप्त हुए। दौलत सोनी अपने निकटतम झामुमो समर्थित प्रत्याशी संतोष केशरी को 3411 मतों से पराजित किया। इसी तरह संतोष केशरी को पहले राउंड में 1551, दूसरा राउंड में 709 तथा तीसरा राउंड में 1530 कुल 3790 मत मिले, वहीं स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय को पहले राउंड में 719, दूसरे राउंड में 1693, तीसरी राउंड में 289 कुल 2701 मत, स्वतंत्र प्रत्याशी झामुमो नेता मासूम रजा को पहले राउंड में 2136, दूसरे राउंड में 523, तीसरा राउंड में 224 कुल 2883, भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल को पहले राउंड में 919, दूसरा राउंड में 755 तथा तीसरा राउंड में 908 कुल 2582, राजद समर्थित प्रत्याशी विकास कुमार माली को पहले राउंड में 358, दूसरा राउंड में 329 तथा तीसरा राउंड में 535 कुल 1222, आजसू समर्थित प्रत्याशी दीपक शर्मा को पहले राउंड में 178, दूसरा राउंड में 195 तथा तीसरा राउंड में 35 कुल 408, स्वतंत्र प्रत्याशी अनिल पांडेय को पहले राउंड में 95, दूसरे राउंड में 139, तीसरे राउंड में 53 कुल 287, स्वतंत्र प्रत्याशी अनिता दत्त को पहले राउंड में 58, दूसरे राउंड में 107 तीसरे राउंड में 50 कुल 215, स्वतंत्र प्रत्याशी संजय कुमार को पहले राउंड में 86, दूसरे राउंड में 83 तथा तीसरे राउंड में 38 कुल 207, स्वतंत्र प्रत्याशी बसंत लाल को पहले राउंड में 75 दूसरे राउंड में 39 तीसरे राउंड में 70 कुल 184, स्वतंत्र प्रत्याशी मो याकूब को पहले राउंड में 68, दूसरा राउंड में 53 तथा तीसरा राउंड में 40 कुल 161 मत मिले।



