मतगणना के मद्देनज़र जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य रहेगा स्थगित : डीसी

गढ़वा। नगरपालिका आम चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त द्वारा प्रस्तावित जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य को स्थगित किया गया है। यह निर्णय उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में लिया गया है। इसकी सूचना देते हुए। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मतगणना कार्य प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसके सफल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति आवश्यक है। इसी कारणवश उक्त तिथि को जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य स्थगित रहेगा।इस अस्थायी स्थगन से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए जिला प्रशासन खेद प्रकट करता है। जनसुनवाई एवं न्यायालय कार्य की अगली तिथि, समय एवं स्थान की सूचना शीघ्र ही समाचार पत्रों, आधिकारिक वेबसाइट तथा अन्य अधिकृत माध्यमों के द्वारा सार्वजनिक की जाएगी, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर सकें। जिला प्रशासन सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि वे इस अस्थायी परिवर्तन को समझते हुए सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें तथा आगामी सूचना पर ध्यान दें।




