टॉप न्यूज़
पलामू के नई कमिश्नर से मिले गढ़वा के डीसी और एसपी

गढ़वा जिले की वस्तुस्थिति से कराया अवगत
गढ़वा । जिले के डीसी दिनेश कुमार यादव और एसपी अमन कुमार ने गुरुवार को पलामू के नव पदस्थापित कमिश्नर से उनके वेशम में शिष्टाचार मुलाकात किया। दोनों अधिकारियों ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

मौके पर आयुक्त ने दोनों अधिकारियों से गढ़वा जिले की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की सलाह दी।



