राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

मेराल प्रखंड के सभी 20 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
मेराल । राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रखण्ड मुख्यालय के मेराल पश्चिमी पंचायत सचिवालय के समीप सामुदायिक भवन में चार दिवसीय 18 से 21 फरवरी तक चलने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के सभी 20 पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों शामिल हुए जिन्हें जिला पंचायती राज के सुरेंद्र दुबे, नवीन मेहता, बीपीआरो बसंत पांडे, बीसी अखिलेश कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से गांव के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में योजनाओं के बेहतर संचालन, पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन तथा जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना है। सभी को बताया गया की पंचायत के सर्वांगीण विकास में आप सभी की सहभागिता जरूरी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, मुखिया उर्मिला देवी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।


