प्राण प्रतिष्ठात्मक श्री हनुमत महायज्ञ के कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

वैदिक मंत्रोचार और गगन भेदी जयकारों से आसपास का वातावरण हुआ भक्तिमय
मेराल । प्रखंड के पचपेड़ी मोड़ के समीप संखड़िया पहाड़ी पर अवस्थित हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठात्मक श्री हनुमत महायज्ञ की शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा और वेदी पूजन के साथ की गई।पहाड़ी मंदिर से आसपास के कई गांव से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष व बच्चे श्रद्धालुओं ने गगन भेदी जयकारों के साथ माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा प्रारंभ किया गया।

गाजे बाजे के साथ निकल गई शोभायात्रा में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से ओत-प्रोत सभी श्रद्धालु जयकारा और श्रीमन नारायण का जाप करते हुए मुख्य मार्ग से गटियरवा गांव स्थित नदी पहुंचे जहां यज्ञाचार्य पंडित रमानाथ मिश्र जी एवं कंचन पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल ले कर उसी मार्ग से पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे जहां कलश स्थापना कराई गई। शोभायात्रा सह कलश यात्रा का नेतृत्व यज्ञ समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद अग्रवाल, सचिव आलोक ठाकुर, मेराल उतरी के जिप संजय कुमार सिंह, सुमेर पासवान आदि कर रहे थे।

समिति के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि शुभारंभ इस प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ में प्रतिदिन हवन, पूजन, प्रवचन और भजन-कीर्तन के साथ साथ भंडारा तथा 20 फरवरी को पूर्णाहुति के बाद महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा। लोगों ने कहा कि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस धार्मिक आयोजन को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। लोगों ने कहा ऐसे आयोजन से सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत होता है। महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लोगों ने कहा इस धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। इस अवसर पर पूर्व मुखिया हरिवंश तिवारी, रामलाल चौधरी, मिथिलेश केसरी, ब्रजराज सिंह, अनूप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मुखिया अजीज अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद गुप्ता, शंभू यादव, अर्जुन प्रजापति, अशोक मेहता, संजय गुप्ता, सुबोध प्रसाद गुप्ता, कंचन पांडेय सहित काफी संख्या में श्रद्धालु थे। शोभायात्रा के दौरान मेराल थाना के पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, एएसआई जितेन्द्र कुमार रवि पुलिस बल के साथ शामिल रहे।



