टॉप न्यूज़

मेराल प्रखंड मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन का समय हुआ निर्धारित

निर्धारित समय पर झण्डोत्तोलन कार्यक्रम भारतीय झण्डा संहिता के अनुरूप सम्पन्न कराने का निर्देश : सीओ

मेराल । गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ यशवंत नायक की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन के समय और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। जिसमें प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय में सुबह 9:05 बजे, थाना में 9:30 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 9:50 बजे, मुख्यालय पंचायत मेराल पूर्वी में 10:05 बजे, उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखण्ड परिसर में 10:15 बजे, प्रखण्ड पशुपालन कार्यालय में 10:25 बजे, 10+2 उच्च विद्यालय में 10:35 बजे तथा कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 10:55 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रधान सहायक सुनील कुमार ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर सभी संस्थान के प्रमुख को निर्धारित समय पर झण्डोत्तोलन कार्यक्रम भारतीय झण्डा संहिता के अनुरूप सम्पन्न कराने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। बैठक में बीडीओ सह सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णु कांत, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, विजय कुमार, तस्लीम अंसारी, लालता पटेल, गंगेश पांडे, मुखिया रामसागर महतो, राधा कुमारी, रामनाथ पाल आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!