टॉप न्यूज़

भीमखांड वन भूमि पर वर्षों से रह रहे ग्रामीणों से मिले भाजपा नेताओं ने वन पट्टा दिलाने का दिया आश्वासन

वन पट्टा नहीं मिलना ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या, 20 वर्ष पूर्व अर्जुन मुंडा की सरकार में यहां दिलाई थी कई सुविधाएं : विनय चौबे

मेराल । जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार चौबे एवं भाजपा नेता विनय कुमार चौबे ने रविवार को प्रखंड के भीमखांड गांव में वन भूमि में वर्षों से रह रहे दर्जनों लोगों के बुलावे पर पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनकर वन भूमि एवं क्षेत्रीय सांसद विष्णु दयाल राम से बात कर सार्थक पहल कराने का आश्वासन दिया। मौके पर ग्रामीणों कहा कि हम सभी वर्षों से इस वन भूमि पर रह रहे हैं परंतु इसका कागजात नहीं होने के कारण यहां कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में कई बार वन विभाग, जिले के डीसी और राज्य सरकार को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई परंतु कोई फायदा नहीं हुआ। वन पट्टा नहीं मिलने के कारण हम सभी परिवार के लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित है। ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने के बाद सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे ने कहा कि वर्षो से इस भूमि पर रह रहे गरीब अनुसूचित जाति के परिवार के लोगों की समस्याओं को वन विभाग एवं सांसद विष्णु दयाल राम को अवगत कराते हुए निदान निकालने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि 20 वर्ष पहले इस गांव में आए थे और यहां की समस्याओं को तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को अवगत कराया था जिनके निर्देश पर इस गांव में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल तथा आवास मरम्मती का कार्य हुआ था लेकिन अभी तक इन लोगों को वन पट्टा नहीं मिलना गंभीर समस्या है। इस मौके पर भाजपा नेता महेंद्र सिंह, चंद्रमणि पाठक, शशि भूषण गुप्ता, बबन प्रसाद, रविशंकर सिंह के अलावे नंदलाल राम, रामाश्रय राम, रामधारी राम, विनोद राम, कामेश्वर राम, लाल बिहारी भुइयां, राजकुमार राम, अक्षय कुमार, सुरेश भूईया, शंभू राम, दिनेश राम, राम केवल, राजेश राम सहित कई महिलाएं और ग्रामीण थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!