Uncategorized

मेराल प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में उमड़ी महिलाओं की भीड़

करीब 250 लोगों का स्वास्थ्य जांच तथा दर्जनों मरीज को दिया गया निःशुल्क दवा

स्वास्थ्य मेला से ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी तथा मिलेगा स्वास्थ्य लाभ : प्रमुख

मेराल । जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन प्रमुख दीपमाला कुमारी, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ अनिल साह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य मेला के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का यह प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से आम जनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समय पर जांच व उपचार संभव हो पाता है।

स्वास्थ्य मेले में ओपीडी सेवाएं, सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य परामर्श, मलेरिया, फाइलेरिया, अंधापन, एमसीडी लक्ष्मण, कुष्ठ रोग, परिवार नियोजन एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। स्वास्थ्य मेला में 15 लोगों को आभा स्वास्थ्य पहचान पत्र, 17 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 92 लोगों का एचआईवी तथा 20 लोगों का टीवी जांच संबंधी सैंपल लिया गया। इसके अतिरिक्त 12 लोगों का लेप्रोसी की जांच की गई। मेला में आयुर्वेद, ओपीडी लगाया गया था जहां 37 लोगों को परामर्श के बाद दवा उपलब्ध कराई गई इसी प्रकार होम्योपैथिक स्टॉल पर लगाए गए थे जहां डॉक्टर द्वारा 34 लोगों को बीमारी के अनुकूल दवा उपलब्ध कराई गई। वही आंख जांच के लिए लगाया गया स्टॉल पर काफी भीड़ देखी गई नेत्र सहायक सुशील कुमार तथा अन्य लोगों द्वारा लोगों का आंख जांच कर दवा दी गई।

आयोजन को सफल बनाने में प्रधान सहायक बिजय कुमार तथा सभी एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, आलोक कुमार, मंटू कुमार, गोवर्द्धन शर्मा, संजय रजक, दुर्गा कुमारी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रखंड प्रधान सहायक रामनाथ भगत, बीडब्लूओ रामनंदन विश्वकर्मा, एमओ शशि कुमार कच्छप, लेबर इंस्पेक्टर पप्पू बैठा, डॉ राकेश रंजन, डॉ मृगंगेश मृदुल, डॉ शशांक, चंदन कुमार, दुर्गावती कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!