यूको बैंक में केक काटकर मनाया गया 84वां स्थापना दिवस
विशेष शिविर लगाकर ग्राहकों का खोला गया खाता

गढ़वा । यूको बैंक के गढ़वा शाखा में मंगलवार को बैंक का 84वां स्थापना दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रांच को आकर्षक ढंग से सजाया गया साथ ही ग्राहकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में केक काटकर तथा सभी को खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

ब्रांच मैनेजर रंजीत एक्का ने बताया कि आज ही के दिन 1943 में जी.डी. बिड़ला द्वारा यूको बैंक की स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर वित्तीय साक्षरता और डिजिटल जानकारी के साथ-साथ बैंक में विशेष शिविर लगाकर ग्राहकों का खाता खोला गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह प्रबंधक मौसम कुमार, कैशियर कृष्ण गोराई, रोहित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिथि के रूप में उमाकांत तिवारी, विनोद कमलापुरी के साथ ग्राहक रौशन कुमार, मदन यादव, अजीत कुमार, प्रेम, चंद्रदेव, अजीत दुबे सहित कई लोग थे।

