मुखिया ने पंचायत क्षेत्र से सहायक आचार्य बनने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

मेराल । प्रखंड परिसर स्थित मेराल पूर्वी के सभागार में रविवार को मुखिया रामसागर महतो द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर पंचायत क्षेत्र के सहायक अध्यापक बनने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, झारखंड आंदोलनकारी महेंद्र प्रसाद, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी आदि के द्वारा महिला समाजसेवी व मुखिया से त्यागपत्र देकर सहायक आचार्य बनीं सुषमा कुशवाहा के अलावा सीमा पटवा, रामाशीष पटवा तथा जुनैद आलम को अंग वस्त्र तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

उस मौके पर मुखिया रामसागर महतो तथा अन्य अतिथियों ने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आप सभी जिस स्कूल में योगदान दिए हैं वहां के बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा दें ताकि बच्चे ज्ञानवान के साथ संस्कारवान बनकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उसे मौके पर शिक्षक विनोद कुशवाहा, इंजीनियर रोहित कुमार, विनेश मेहता, सहित कई लोग थे। बता दें कि सुषमा कुशवाहा ने प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंभी में योगदान दिया है जबकि सीमा पटवा मझिआंव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खजुरी, रामाशीष पटवा डंडई के लवाही कला तथा जुनैद आलम उर्दू मध्य विद्यालय भूसवा मझिआंव में योगदान दिया है।

