सुषमा कुशवाहा ने सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति के दिन मां के नाम लगाए पेड़
नवनियुक्त जिले के सभी 423 शिक्षकों को भी किया प्रेरित

मेराल । प्रखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत मेराल पूर्वी के पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा ने दूसरी बार मुखिया पद पर निर्वाचित होने के एक साल बाद ही इस्तीफा देकर अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वर्ग 6 से 8 के लिए सहायक आचार्य बनने वाली सुषमा कुशवाहा ने गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंभी में प्रथम योगदान दिया।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुषमा द्वारा योगदान देने के साथ ही उस तिथि को यादगार बनाने के लिए मां के नाम एक फलदार पेड़ लगाया गया। उस मौके पर उन्होंने कहा कि लगाया गया पेड़ जहां मेरे करियर की नई शुरुआत को यादगार बनाएगा वहीं पर्यावरण और माँ के प्रति सम्मान से जुड़ेगा। उन्होंने जिले भर के विभिन्न विद्यालयों में योगदान देने वाले लगभग 423 नवनियुक्त शिक्षकों से भी अपनी प्रथम नियुक्ति और योगदान के दिन, अपनी माँ के सम्मान में एक फलदार पेड़ लगाने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह बहुत ही नेक और सार्थक पहल है। पेड़ लगाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजकिशोर राम, विद्यालय के अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव, शिक्षक महेंद्र चौधरी, राज देव सिंह, शिक्षिका प्रभाव मेघवाल, संयोजिका लाल देवी तथा पूरा विद्यालय परिवार ने सहयोग किया।

