पारंपरिक खेलों से दिया नशा मुक्ति का संदेश, 15 विद्यार्थियों को मिला मेडल

मेराल। श्री सद्गुरु जगजीत सिंह महाविद्यालय, गढ़वा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शनिवार को उच्च विद्यालय मेराल के खेल मैदान में ग्राम सेवा एवं पारंपरिक खेल दिवस आयोजित किया। भारत सरकार के ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ 100 सप्ताह संकल्प अभियान के तहत खो-खो, कबड्डी, कित-कित और गिल्ली-डंडा प्रतियोगिताएं हुईं। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. भास्कर कुमार ने कहा कि पारंपरिक खेल युवाओं को नशे से दूर रखकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य लालता पटेल ने खेल और समाज सेवा को विकसित भारत की नींव बताया। खेल शिक्षक सुशील तिवारी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने नशा मुक्ति की शपथ ली। डॉ. परमेश्वर प्रसाद साहू, कान्त तिवारी तथा एनएसएस स्वयंसेवकों अफजल अंसारी, कुश कुमार ठाकुर, विश्वजीत कुमार पटेल, रागिनी कुमारी, आस्था श्रीवास्तव, शिवानी रंजन, चंदा कुमारी, अंजू कुमारी, अभिनव कुमार, धीरज कुमार, गौतम कुमार, विंध्याचल कुमार, निशा भारती, इंदु कुमारी, तरन्नुम खातून, शबाना खातून, शिवांगी कुमारी, नीतू निगम और प्रीति कुमारी की सराहनीय भूमिका रही।



