टॉप न्यूज़

राष्ट्रीय खेल दिवस : राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय मेराल में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देकर विद्यार्थियों ने लिया खेल भावना को बढ़ाने का संकल्प

बलराम शर्मा 

मेराल। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, रांची के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” विषय के तहत राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय मेराल में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के महान खिलाड़ी एवं “हॉकी के जादूगर” मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष और खेल जगत में उनके योगदान से अवगत कराया गया।


आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के करीब 350 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, रस्साकशी, 400 एवं 800 मीटर दौड़, रस्सी कूद, पुश-अप, गेंद पास करना, योग, पीटी, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता सहित कई स्पर्धाएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


रस्साकशी के बालक वर्ग में बिरसा मुंडा सदन विजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में फूलो झानो सदन ने बाजी मारी। रस्सी कूद प्रतियोगिता में रूपा कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय तथा निधि कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता के बालक वर्ग में सुजीत कुमार तथा बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में राबिया खातून एवं सनाया परवीन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कबड्डी के बालक वर्ग में बिरसा मुंडा सदन तथा बालिका वर्ग में फूलो झानो सदन विजेता रहा। खो-खो के बालक वर्ग में फूलो झानो सदन और बालिका वर्ग में बिरसा मुंडा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में पूनम कुमारी प्रथम, दीपा कुमारी द्वितीय एवं चांदनी कुमारी तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में सविता कुमारी प्रथम, नेहा कुमारी द्वितीय एवं चांदनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हिमांशु कुमार प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय एवं आदर्श कुमार तृतीय रहे। वहीं 800 मीटर दौड़ में रवि कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय एवं सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
सभी विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेंद्र राम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुशील कुमार तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर शिक्षक रविंद्र राम, धर्मेंद्र शाह, सुशील तिवारी, मनीष कुमार, राकेश गुप्ता, वकील तिवारी, संजय कुमार, विनय कुमार, अनिल कुमार, श्रीकांत तिवारी, रूपेश कुमार, चंचला कुमारी, प्रिया कुमारी, श्वेता कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!