मेराल के मुड़ल टोला में यूरिया नदी छठ घाट की होगी आकर्षक सजावट

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नदी में बनेगा पीपा पुल, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
बलराम शर्मा
मेराल। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मुड़ल टोला में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार की शाम में छठ पूजा के भव्य आयोजन को लेकर हुई बैठक में यूरिया नदी घाट की आकर्षक सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई। इस दौरान छठ महापर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूजा समिति का पुनर्गठन भी किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी यूरिया नदी छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। नदी पार करने में श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए पीपा पुल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं, छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
समिति के पुनर्गठन में वीरेंद्र चौधरी को अध्यक्ष, शुकुल चौधरी को सचिव, विजय चौधरी को कोषाध्यक्ष, सरयू चौधरी को उपाध्यक्ष, अशोक चौधरी को उपसचिव तथा प्रमोद चौधरी को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य विनोद चौधरी ने बताया कि छठ महापर्व के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समिति पूरी तत्परता से तैयारियां करेगी।
बैठक में कामेश्वर चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, रमेश चौधरी, कमलेश कुमार चौधरी, विजय चौधरी, बैजनाथ चौधरी, राजेश चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, नागेंद्र चौधरी, सुरेश चौधरी, श्यामलाल चौधरी, महेंद्र चौधरी एवं बाबूलाल चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।




