मेराल में मल्होत्रा मार्ट और दीप कलेक्शन का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने प्रतिष्ठानों में पहुंचकर दी बधाई, अधिकारियों ने किया उद्घाटन
उत्तम गुणवत्ता के सामान और उचित मूल्य पर ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना प्राथमिकता : संचालक
बलराम शर्मा
मेराल। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में दो नए प्रतिष्ठानों मल्होत्रा मार्ट एवं दीप कलेक्शन का पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। दोनों दुकानों के खुलने से क्षेत्र के बाजार को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय लोगों को खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध हुआ है। छोटे शहर में आधुनिक और आकर्षक रेडीमेड वस्त्रों की दुकानें खुलना मेराल के व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपने सहयोगियों के साथ दोनों प्रतिष्ठानों में पहुंचे और संचालकों को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रतिष्ठानों की सफलता की कामना की। मल्होत्रा मार्ट का उद्घाटन अंचल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी यशवंत नायक एवं थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर विनोद बिहारी भगत ने कहा कि ग्राहकों को उत्तम गुणवत्ता का सामान न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए मार्ट में बेहतर सामान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, दीप कलेक्शन के प्रोपराइटर दीपक कुमार ने कहा कि उनकी दुकान में ग्राहकों को आकर्षक और आधुनिक रेडीमेड वस्त्र उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनका उद्देश्य स्थानीय ग्राहकों को खरीदारी के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें फैशनेबल कपड़ों के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े। मार्ट उद्घाटन के अवसर पर डॉ अनिल शाह, प्रेमचंद प्रसाद, विष्णु यादव, अशोक राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजय भगत, मंगल यादव, अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। वहीं, सांसद प्रतिनिधि विजय प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया रामसागर महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, दशरथ प्रसाद, सुंदर दास, अतहर अली, कमलेश कुमार, सुनील मेहता, उदय मेहता, अरविंद यादव, समीम ट्रेलर, सियाराम कुमार, सोनू गुप्ता, पवन कुमार एवं त्रिदेव सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




